बिहार
कर्नाटक में बनेगी एनडीए की सरकार: राम विलास पासवान
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2018 4:51:30 PMपटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा, 2019 चुनाव में नरेंद्र मोदी ही हमारे उम्मीदवार होंगे जबकि विरोधियों में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार समेत कई लोग पीएम पद के दावेदार हैं। उन्होंने साफ कहा कि कर्नाटक में एनडीए की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनेगी। आज जनता का रुझान एनडीए के पक्ष में है।
बिहार में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर रामविलास पासवान ने सरकार को नसीहत देते हुए अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जरुर मिलना चाहिए। बिहार आंध्रप्रदेश से भी पिछड़ा राज्य है और अगर आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो बिहार को जरुर मिलना चाहिए।