बिहार
मोतिहारी की पुलिस ने हथियार के जखीरे के साथ दो सप्लयार को दबोचा, देनी थी डिलीवरी
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 11:00:00 PMमोतीहारी/हरसिद्धि।आशा कुमारी।
पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने हरसिद्धि थाना के गोबिनापुर (गोविन्दापुर) से आर्म्स सप्लाइ करने वाले एक बड़े के सदस्यों को हथियार के जखीरे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसपी उपेन्द्र शर्मा के निर्देश पर एएसपी अभियान एचएस गौरव की अगुवाई में बुधवार की सुबह गोबिनापुर के मुर्गिया टोला में रेड की गई। जहां से मंसूर आलम के घर से 2 बड़ी दोनाली बंदूकें (12 बोर डबल बैरल) व एक देसी पिस्टल बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये आर्म्स आज ही डिलीवरी देने के लिए तैयार रखे गए थे। तभी मौके पर कथित आर्म्स सप्लायर मंसूर आलम व उसका बहनोई फिरोज आलम को हथियार के साथ दबोच लिया गया।
एसपी के निर्देश पर की गई रेड-
एसपी उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर उक्त छापेमारी की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व एएसपी अभियान एचएस गौरव ने किया। श्री गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। टीम में तुरकौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र व हरसिद्धि थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के साथ पुलिस बल शामिल थे।
सवारी बस में नौकरी की आड़ में करता था आर्म्स सप्लाइ का काम- पुलिस
श्री गौरव ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंसूर आलम के घर मे बेचने के लिए हथियार का जखीरा रखा गया है। जिसे वे दोनों आज डिलेवरी देने वाले थे। लेकिन उसके पहले उक्त दोनों हथियार सहित पकड़ लिए गए। पकड़े गए दोनों अपराधी आपस मे जीजा साला है। चर्चा है कि फिरोज का पैर हरियाणा में पुलिस मुठभेड़ में कट चुका है। जबकि मंसूर बस चालक का काम करता है। उसी आड़ में वह हथियार बेचने व अन्य अपराध करता है। पुलिस दोनों से सघन पूछताछ करने में जुटी है। थानाध्यक्ष श्री विनोद के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों के आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है।