बिहार
बिहार बोर्ड रिजल्ट: 17 मई को घोषित हो सकते हैं इंटर के नतीजे
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 12:22:56 PMपटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे 17 मई तक घोषित होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड अगले सप्ताह इंटर और अगले महीने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इससे पहले 10 तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।
बिहार बोर्ड के छात्र पहली बार ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन पर परीक्षा दिए थे। नए प्रश्नों के प्रारूप के तहत 100 अंकों वाले विषयों में 50 प्रश्न एक अंक के थे। इसके उत्तर के लिए चार विकल्प थे। उत्तर ओएमआर पर भरना पड़ा। इसके अलावा दो-दो अंकों के लघु उत्तरीय और पांच-पांच अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गए थे।
इंटर साइंस की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे राज्य में कुल 81 केंद्रों बनाए गए थे। राजधानी पटना में 7 केंद्र बनाए गए थे। 6 फरवरी से 16 फरवरी तक चली परीक्षा में राज्यभर से 985 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया था।