ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
ऑफिसर नहीं, विद्वान बन भारतीय संस्कृति को सींचने व संजोने का पुनित कार्य करना चाहते हैं वेद विद्यालय के बटुक
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2018 6:40:06 PM
ऑफिसर नहीं, विद्वान बन भारतीय संस्कृति को सींचने व संजोने का पुनित कार्य करना चाहते हैं वेद विद्यालय के बटुक


मोतिहारी/ सुधांशु कुमार मनीष


संस्कृत साहित्य व संस्कार की भाषा है। सद्भाव व सुज्ञान की भाषा है। जैसा कि हम जानते है कि भारतीय संस्कृति का मेरुदंड संस्कृत भाषा एवं साहित्य है। जिसमें वैदिक ऋषियों की वाणी वैदिक मंत्रों एवं ब्राह्मण साहित्य के रूप में निबद्ध है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में स्थापित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान वेद विद्यालय के परिवेश को देखकर द्वितीय काशी नजर आने लगता है। यहां के बच्चे भारतीय परिधान धोती, कुर्ता मोटे मोटे शिखाओं से युक्त ललाट पर भस्म का लेपन कर जब वेद पाठ करते है तो मानो स्वर्ग की अनुभूति होने लगती है। मन प्रफुलित हो जाता है।


वर्ष 2002 में स्थापित वेद विद्यालय को 5 में मिली मान्यता-


आज इस वेद विद्यालय में लगभग सभी वेदों का मौलिक अध्ययन बटुकों को कराया जा रहा है। इसमें बिहार प्रदेश के अलावे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व पड़ोसी देश नेपाल के छात्र अध्ययन कर रहे है।
विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2002 में वसंतपंचमी के दिन इस संस्थान की स्थापना अध्यक्ष पं. योगेंद्र पांडेय के द्वारा की गई। उसके बाद अक्टूबर 2005 में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन से मान्यता मिली।


6 दर्जन से अधिक बच्चे वेद का अध्ययन कर रहे-


स्थापना के बाद यह संस्थान निरंतर आगे बढ़ता गया। यहाँ लगभग छह दर्जन से अधिक बच्चे वेदाध्ययन कर रहे हैं।
प्राचार्य श्री पांडेय ने बताया कि इस संस्थान में पांचवी उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन होता है। सातवे वर्ष में संस्थान द्वारा वेद विभूषण की डिग्री दी जाती है। यह डिग्री इंटरमीडियट के समकक्ष है।  यहां के बटुकों से पूछने पर बताया कि वे सब ऑफिसर नहीं, विद्वान बनकर भारतीय संस्कृति को सींचने व संजोने का पुनित कार्य करना चाहते हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS