ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
देश में प्रवेश कर गया है जिन्ना का जिन्न, तस्वीर उठाने वाले देशद्रोही: गिरिराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2018 1:46:42 PM
देश में प्रवेश कर गया है जिन्ना का जिन्न, तस्वीर उठाने वाले देशद्रोही: गिरिराज सिंह

नवादा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'जिन्ना' प्रकरण में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिन्ना का जिन्न भारत में प्रवेश कर गया है। देश के अंदर फैले सांप्रदायिक माहौल के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष भारत को बांटने की साजिश रच रही है। जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए विवाद के पीछे उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियों का हाथ बताया। गिरिराज ने कहा कि कभी वह जेएनयू में देश विरोधी नारा लगाते हैं तो कभी आतंकवादी को छुड़ाने के लिए आधी रात में कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं।

 
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है और देश को विभाजित करने की साजिश चल रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जिन्ना के मामले में एएमयू में जो हंगामा चल रहा है उसके पीछे और कोई नहीं कांग्रेस पार्टी है। जिन्ना इस देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के लायक नहीं है। कलाम साहब इस देश के प्रेरक हैं। जिन्ना ने तो देश को तोड़ने और विभाजित करने का काम किया है। वो इस देश में आग लगाकर चला गया और देश आजतक उससे जूझ रहा है।'
 
उन्होंने कहा कि जिन्ना की तस्वीर उठाने वाला देशभक्त नहीं हो सकता है, वह देशद्रोही है। वहीं, तीन तलाक के मामले पर भी उन्होंने कांग्रेस को जमकर लताड़ा। साथ ही कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रोस्पेक्टस में पीओके का चित्र भारत के मानचित्र से गायब कर देने पर उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि देश में देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जिन्ना का जिन्न देश में प्रवेश कर गया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS