ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता समेत परिवार के चार लोगों को मारी गोली, दो की हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2018 12:59:00 PM
पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता समेत परिवार के चार लोगों को मारी गोली, दो की हुई मौत

सहरसा। आज पारिवारिक विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक एक बेटे ने अपने ही परिवार पर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में उसके पिता व भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
घटना सलखुआ थाना के सितुआहा गांव की है जहां जमीनी विवाद में एक साथ चार लोगों को गोली मार दी। सुबह हुई इस घटना में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
मृतक हरदेव यादव और उसके दूसरे पुत्र मंटू यादव के बीच 2 साल से ज़मीन विवाद चल रहा था। इसी क्रम में सुबह जब मृतक हरदेव यादव एवं अशोक यादव छत पर सोया था उसी समय मंटू यादव ने पिस्टल से गोली चलाकर दोनों की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर चंदन देवी एवं बिट्टू यादव आये तो उसे देखते ही मंटू यादव ने गोली चला दी ,गोली चंदन देवी के कंधे और बिट्टू यादव की छाती में लगी। दोनों की गंभीर हालत को देखते ही सदर अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
 
इस घटना के बाद से घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS