ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
झारखंड, गुजरात के बाद देश का दूसरा राज्य है, जिसका आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ रहा है : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2018 5:02:36 PM
झारखंड, गुजरात के बाद देश का दूसरा राज्य है, जिसका आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ रहा है : रघुवर दास

देवघर। बाबा बैद्यनाथ की नगरी के नाम से मशहूर देवघर में आज आयोजित मोमेंटम झारखंड के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए 2700 करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा, जिससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। देवघर औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगा।
 
उन्होंने कहा कि झारखंड एक खनिज संपदा समृद्ध राज्य है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। 2014 में प्रधानमंत्री के वादे पर भरोसा कर झारखंड की जनता ने एक मजदूर को अपनी सेवा करने का मौका दिया। 14 साल पहले जिस झारखंड को भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, आज उसी झारखंड की छवि अलग है। आज गर्व से लोग कहते हैं कि हम झारखंडी हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे कृषि, उद्योग या फिर पर्यटन, हर सेक्टर के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। कुटिर उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और राज्य की बेरोजगारी को दूर करना है तो छोटे, मध्यम और ग्राम उद्योगों पर ध्यान देना होगा।
 
सीएम ने कहा कि नारे और वायदे से सरकार बन सकती है, निवेशकों को रिझाया नहीं जा सकता। इसके लिए नीति और नियम होनी चाहिए। जिस नीति नियम को वर्तमान सरकार ने तैयार किया है। सीएम के मुताबिक हर राज्य में इस तरह के इन्वेस्टर्स समिट होते हैं,लेकिन बहुत कम एमओयू जमीन पर उतरते हैं, लेकिन झारखंड में जो भी एमयूओ हुए, वे तेजी से जमीन पर उतर रहे हैं। इज ऑप डूइंग बिजनेस के मामले में भारत का विश्व में 138वां स्थान था,आज यह 100वां स्थान पर पहुंच गया और इसमें झारखंड का अहम योगदान है।
 
उन्होने कहा कि झारखंड, गुजरात के बाद देश का दूसरा राज्य है, जिसका आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ रहा है। आज निवेशकों के लिए झारखंड पसंदीदा स्थान बन गया है। संथाल परगना आजादी के बाद पिछड़ा रहा है और हमारी सरकार यहां के विकास के लिए काम कर रही है।
 
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले महीने 24-25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झांरखड आएंगे और करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। देवघर एयरपोर्ट का भी शिलान्यास पीएम करेंगे। 2020-21 तक झारखंड देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा और अगले 7-8 साल में यह दुनिया के पटल पा छा सकता है, इतनी क्षमता इस राज्य में। आने वाले समय में सरकार ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने पर लगातार काम करेगी। मेनुफैक्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जाएगा। अगले 6 महीने में राज्य के कई शहर एयर कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। धालभूमगढ़ में जल्द देवघर के जैसा एयरपोर्ट बनेगा।
 
मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि हर गांव में बिजली पहुंचाना हमारा कमिटमेंट है और 2018 तक इसको पूरा किया जाएगा। हर गांव को सड़क से भी जोड़ा जाएगा। पीएम के भारत को दुनिया का आर्थिक सुपर पावर बनाने के सपने में झारखंड को अहम भूमिका निभाना है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS