बिहार
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब दिन में नहीं, शाम सात बजे के बाद खुलेंगे मयखाने
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 12:15:46 PMपटना। बिहार में नीतीश सरकार द्वारा लागू शराबबंदी के दो साल बाद नेपाल सरकार ने भी ऐतिहासिक फैसला लिया है। हाल ही में नेपाल कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें की शराब की ब्रांडिंग और बिक्री के नियमों में काफी हद तक फेरबदल किया गया है। सीमावर्ती थानों में कैबिनेट के कुछ नए आदेश की कुछ कॉपियों को उपलब्ध कराते हुए नेपाल के अधिकारियों ने निर्देश जारी किया है जिसके तेहेत अब से नेपाल में सुबह पांच से ले कर शाम के सात बजे तक कहीं भी शराब नहीं बिकेगी।
शराब की बिक्री शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच होगी। इसके अलावा पूर्व की भांति जगह-जगह शराब कंपनियां अपने स्लोगन से जुड़े बैनर-बोर्ड नहीं लगा सकेंगी। कंपनियां अपने उत्पाद का प्रिंट और डिजिटल मीडिया में प्रचार नहीं कर सकतीं। प्रावधानों के उल्लंघन पर कड़ी सजा निर्धारित की गई है।
नेपाल सरकार का भी मानना है कि देश में शराब की खुलेआम बिक्री व सेवन से घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने देश में शराब की बिक्री और सेवन के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव संबंधित विभाग के पास भेजा था। इसपर कैबिनेट ने मुहर लगा दी।