बिहार
सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश ने मां जानकी महोत्सव का किया उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 3:52:18 PMसीतामढ़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी में जानकी महोत्सव में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने मां जानकी महोत्सव का उद्घाटन भी किया। आज सुबह से ही मोहत्सव को लेकर रामायण पाठ व शोभा यात्राओं की धूम पूरे सीतामढ़ी में देखने को मिली। सुबह में जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह में निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं व साधु-संतों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
पुनौरा धाम के आयोजित दो दिनी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी थे। इस अवसर पर उन्होंने करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी दी।
महाेसव के उद्घाटन के पहले मुख्यमंत्री ने पुनौरा जानकी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व मंत्री नंद किशोर यादव के साथ राम कथा का भी श्रवण किया।