ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सुशील मोदी ने कसा तंज, राहुल गांधी बताएं कि देश पर आपातकाल थोप कर क्या संविधान की रक्षा की गई थी?
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 11:58:51 AM
सुशील मोदी ने कसा तंज, राहुल गांधी बताएं कि देश पर आपातकाल थोप कर क्या संविधान की रक्षा की गई थी?

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग लाने के प्रस्ताव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमला कर रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक पर निशाना साधा है।

 

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि इंदिरा गांधी ने केशवानंद भारती केस में प्रतिकूल फैसला आने पर सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीशों की वरिष्ठता का अतिक्रमण कर जस्टिस एएन राय को मुख्य न्यायाधीश बनवाया था। जो पार्टी अपने अनुकूल निर्णय न देने पर न्यायपालिका का गला दबाती रही, उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को संविधान बचाओ अभियान शुरू करने से पहले अपनी दादी की करनी जान लेनी चाहिए थी। राहुल बताएं कि देश पर आपातकाल थोप कर क्या संविधान की रक्षा की गई थी?

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस ने 1950 से 1977 तक मात्र 27 साल के दौरान संविधान में 42 संशोधन कराये, उसकी मूल भावना से छेड़छाड़ की और विपरीत फैसला देने वाले न्यायाधीशों को अपमानित किया। कभी पूरे देश पर राज करने वाली पार्टी अब चंद राज्यों में सिमट गई है, फिर भी प्रतिकूल फैसले पर तेवर दिखाने की प्रवृत्ति नहीं गई। कांग्रेस की संगत में राजद ने भी कोर्ट के फैसले पर टिपण्णी करना सीखा। सत्ता की जली हुई रस्सियों में बचा ऐंठन का निशान है महाभियोग प्रस्ताव का हठ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS