ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी यादव को बताया बिहार का इकलौता चेहरा
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2018 6:41:44 PM
शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी यादव को बताया  बिहार का इकलौता चेहरा

पटना। बीजेपी नेता सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव की तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि लालू से बड़ा लीडर कोई नहीं और तेजस्वी जैसे नेता के होते हुए लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं। ये बातें  शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना में आयोजित राष्ट्रमंच सम्मेलन के दौरान कही।

 
राष्ट्रमंच सम्मेलन में शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुआ कहा कि आज मैंने तेजस्वी का जो रूप देखा वह गजब का था। आज तेजस्वी को सुनने के बाद मैं कह सकता हूं कि तेजस्वी बिहार का इकलौता और अकेला चेहरा है। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी बिहार का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि वह लालू प्रसाद यादव का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे चाहे उसके लिए उन्हें जेल में क्यूं ना डाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं सरेआम कहता हूं कि लालू जी से दोस्ती को कभी खत्म नहीं करूंगा। 
 
बता दें कि यह सारी बातें शत्रुघ्न सिन्हा ने आज पटना में गैर-बीजेपी दलों के एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा द्वारा किया गया था। इसी बैठक में यशवंत सिन्हा ने भाजपा छोड़ने का बड़ा ऐलान किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS