बिहार
मोतिहारी में नोट डबलिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कार जब्त
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2018 3:44:41 PMमोतिहारी। रामगढ़वा से शेख लड्डू।
रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना पर स्थानीय स्टेट बैंक के समीप छापेमारी कर नोट डबलिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक सफेद रंग के कार को भी जब्त पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद डबलिंग गिरोह के एक सदस्य धुरेंद्र सहनी के पास से एक दो हजार का नोट व नोट के साइज में बने कागज के बंडल को जब्त किया है। गिरफ्तारी गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब हुई। इस बाबत पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने सबसे पहले शंकर मंदिर चौक स्थित धनहर दिहुली सेंट्रल बैंक के समीप कारामात करने करने गए थे। लेकिन वहाँ स्थिति को गंभीर देखकर वे स्टेट बैंक की ओर चले गए। जहाँ पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस पहले से ही मौजूद थी।
जैसे ही वाहन चेकिंग के नाम पर गाड़ी रोका गया गिरोह के सदस्यों में बेचैनी हो गयी। उसके बाद सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लाया गया। जहाँ पूछताछ के बाद नोट डबलिंग गिरोह के सदस्य होने की बात स्वीकारी। गिरफ्तार में धुरेंद्र सहनी पिता स्वर्गीय सजावल सहनी, धीरज कुमार पिता मुखलाल सहनी दोनों चाँद परसा, चन्दन सहनी पिता पन्ना लाल सहनी ग्राम मजुराहा,व संतोष राय पिता देवधारी राय सिसवा पटना के निवासी बताये जाते है। वहीं जब्त गाड़ी का रजि नम्बर बीआर 02पी 2777 है। पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुष्टि राजेश कुमार ने की ।