बिहार
मोतिहारी के पहाड़पुर में पति ने गला काटकर की पत्नी की हत्या, अपने भी गले पर लगाया ब्लेड,घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2018 11:00:00 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर में पति ने गुरुवार को ब्लेड से गला काटकर पत्नी की निर्मम रूप से हत्या कर दी है। हत्या के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया। अपने गले को भी ब्लेड से काटने का प्रयास किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हाे गया है। उसका इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। पति सत्तार अंसारी पहाड़पुर स्थित कान्ही टोला गांव स्थित अपनी ससुराल में ही इस घटना को अंजाम दिया है। उसने पहले अपनी पत्नी आसमा खातून को लोहे की छड़ से बेरहमी से पीटा फिर उसके गले पर ब्लेड चलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे अपराधबोध हुआ होगा और उसने अपनी ही हत्या के प्रयास मे गले पर ब्लेड चला लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रामगढ़वा के आमोदेई का निवासी है सत्तार-
रामगढ़वा के आमोदेई निसावी सत्तार 15 अप्रैल को पहाड़ापुर स्थित अपनी ससुराल गया हुआ था। आज उसने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर उसकी रड से पिटाई की और उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने अत्महत्या का प्रयास किया। सत्तार के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।