बिहार
शादी समारोह में जहरीला भोजन खाने से 55 लोग बीमार
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2018 12:36:35 PMपटना। कल देर रात गया जिले के जीरगंज प्रखंड के बुधौल गांव एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 55 लोग बीमार हो गए हैं। आनन-फानन में गंभीर रूप से बीमार लोगों को मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ लोगों का इलाज वजीरगंज सीएचसी में चल रहा है। बीमार होने वाले में 16 बच्चे और कई बच्चियों के अलावा महिला और युवक शामिल हैं।
गौरतलब है कि बीमार सभी लोग बुधौल गांव के ही उपेंद्र चौहान के यहां बारात में खाना खाने गए थे। खाना खाने के थोड़ी देर बाद सभी को उल्टी होने लगी। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि सभी मरीजों को अस्पताल के इएनटी और बच्चा विभाग में भर्ती कराया गया है। कई लोगों का गांव में भी इलाज चल रहा है।