ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
गांधी मैदान में आज ''दीन बचाओ-देश बचाओ'' रैली का होगा आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2018 10:38:47 AM
गांधी मैदान में आज ''दीन बचाओ-देश बचाओ'' रैली का होगा आयोजन

पटना। इमरत-ए-शरिया के ‘दीन बचाओ, देश बचाओ’ सम्मेलन पटना के गांधी मैदान में आज दोपहर 1:00 बजे आरंभ होगा। इस रैली का आयोजन मुस्लिमों की महत्वपूर्ण संस्था इमारत ए शरिया की ओर से किया गया है। इसका विषय धर्म का संरक्षण करना रखा गया है। इस रैली का आयोजन दीन बचाओ, देश बचाओ की थीम पर हो रहा है। आयोजकों के अनुसार इस समारोह को राजनीतिक पार्टियों से दूर रखा गया है और किसी भी पार्टी के लोगों न्योता नहीं दिया गया है लेकिन आने पर उन्हें मना भी नहीं किया जायेगा। 

 
ऑल इंडिया ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत शरिया इस रैली को सफल करने में जुटी हुई है। इसमें लाखों की संख्या में मुस्लिम लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं, पटना प्रशासन रैली के दौरान सुरक्षा को लेकर सजग हो गयी है। बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्कॉड की टीम ने गांधी मैदान के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। 
 
 
इस आयोजन को लेकर हर रास्ते और चौराहों पर बैनर, पोस्टर व स्वागत के लिए तोरण द्वार लगाये गये हैं। बाहर से आने वाले मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आयोजकों की ओर से इंतजाम किया गया है। आयोजन स्थल गांधी मैदान देर रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां बांस-बल्ले से घेर कर अलग-अलग ब्लॉक बनाये गये हैं. गर्मी को देखते हुए यहां पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था भी की गयी है। सुरक्षा के मद्देनजर दो दिन पहले से ही प्रशासन ने गांधी मैदान को कब्जे में ले लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS