बिहार
नक्सली गिरफ्तार, रेड करने गई पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत तीन घायल, ड्राइवर बंदी
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2018 11:00:00 PMमोतिहारी।पताही। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के पताही में नक्सली को पकड़ने गयी पुलिस पर शनिवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमेंे थानध्यक्ष के अलावा दो सिपाही जख्मी हो गये। पुलिस ने हालांकि हार्डकोर नक्सली रुदल यादव को पकड़ने में सफल रही। जबकि अन्य पुलिस जीप के ड्राइवर को ग्रमीणों ने काफी देर तक बंदी बनाए रखा। बाद में डीएसपी के नेतृत्व में पहुचे पुलिस बल ने चालक को मुक्त कराया। घटना पताही के मिश्र टोला की है।
नक्सली के आने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस-
नक्सली के आने की सूचना पताही थाना पहुंची थी। तभी ग्रमीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। फिर भी पुलिस ने हार्ड को नक्सली रुदल यादव को दबोचने में सफलता पा ली। लेकिन ग्रामीणों के पथराव में थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार के साथ दो सिपाही जख्मी हो गये। इस बीच पुलिस जीप के ड्राइवर को ग्रमीणों ने बंदी बना लिया। इसकी सूचना डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय को दी गयी। डीएसपी श्री पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने पुलिस जीप के ड्राइवर को मुक्त कराया।
गिरफ्नतार क्सली की निशानदेही पर हो रही छापेमारी-
गिरफ्तार नक्सली रुदल यादव मधुबन धमाका सहित कई मामलों में वांछित रहा है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर रेड की जा रही है।