ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पैक्स की भूमिका काफी अहम, केन्द्र इसे मजबूत करने की दिशा में कर रही कार्य- राधामोहन
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2018 12:00:00 AM
पैक्स की भूमिका काफी अहम, केन्द्र इसे मजबूत करने की दिशा में कर रही कार्य- राधामोहन

मोतिहारी में सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते राधामोहन सिंह।

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

केन्द्रीय कृषि एव किसान कल्याण मंत्री ने कहा  कि पैक्सों की भूमिका काफी अहम है। फैक्स से अमीरी-गरीबी की खाई पाटी जा सकती है। केन्द्र सरका इसके लिए देश के सभी पैक्सों को मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में  काम कर रही है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह शुक्रवार को जिला स्कूल परिसर में आयोजित सहकारिता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री सिंह ने कहा कि देश के 63 हजार पैक्सों को कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक पैक्स को तीन लाख रुपये दिये जाएंगे। पैक्सों को सशक्त व पारादर्शी बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जमीनी स्तर पर सबल बनाने में पैक्सों की महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी। साथ ही मंत्री श्री सिंह ने एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑगनाइजेशन) बनाने का सुझाव देते हुए इसे समय की मांग बतायी। उन्होंने कहा कि चम्पारण से पूरे देश को सत्याग्रह का संदेश गया। ऐसे में यहां के पैक्सों से भी पूरे देश को राह दिखाने का काम होना चाहिए। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों से राजनीति से उपर उठकर काम करने का आह्वान किया ताकि निचले स्तर पर विकास का सपना सकार हो सके।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने इजरायल का उदहारण देते हुए सामूहिक प्रयास से किसानों व गांवों के विकास पर बल दिया। केन्द्र सरकार कृषि में छोटी जोत समस्या है। गांव स्तर पर किसान मिल जुल कर संयुक्त खेती कर बेहतर मुनाफा व उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आर्गेनिक खेती व पशुपालन पर जोर देते हुए इसे किसानों की उन्नति का मार्ग बताया। इससे पहले केन्द्रीय कृषि मंत्री, कृषि राज्यमंत्री, सूबे के पर्यटनमंत्री प्रमोद कुमार, सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, एमएलसी बब्लू गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, निदेशक डा. डीपी झा, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह व उपाध्यक्ष अरूण सिंह आदि ने उदघाटन किया। मौके पर डीसीओ विरेन्द्र शर्मा, एमडी समरेश सिंह, डा. लालबाबू प्रसाद, डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष शंभूशरण सिंह, डा. शिव कुमार जयसवाल आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS