बिहार
आज बेंगलुरु दौरे पर जाएंगे नीतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 10:56:40 AMपटना। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के अन्य राज्यों में भी अपनी पार्टी जदयू को मजबूती प्रदान करने के लिए कर्नाटक दौरे पर जा रहे हैं। वह सुबह 10.50 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। वहां की एक दिवसीय यात्रा से वह बुधवार को ही वापस दिल्ली लौट आयेंगे। कर्नाटक जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होंगे।
नीतीश बेंगलुरु में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे क्योंकि जल्द ही कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी ने वहां पर वैसी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं जहां पर पार्टी का प्रभाव क्षेत्र है।
गौरतलब है कि कर्नाटक प्रदेश जदयू के अध्यक्ष महिमा पटेल हैं। वह वहां के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जेएच पटेल के पुत्र हैं। कर्नाटक में समाजवादियों का प्रभाव रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की बेंगलुरु में होने वाली सभा मल्लेश्वरम में आयोजित की गयी है। बेंगलुरु में आयोजित सभा को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं को पहले ही वहां पर तैयारियों के सिलसिले में जा चुके हैं।