ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जलसंसाधन विभाग मोतिहारी डिविजन के पूर्व लेखापाल समाजसेवी राजा सिंह के निधन पर शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2018 8:20:58 PM
जलसंसाधन विभाग मोतिहारी डिविजन के पूर्व लेखापाल समाजसेवी राजा सिंह के निधन पर शोक की लहर

श्री राज सिंह की फाइल फोटो।

मोतिहारी। जलसंसाधन विभाग पूर्व डिविजनल लेखापाल प्रख्यात समाजसेवी राजा सिंह के निधन पर शहर के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे करीब 83 वर्ष के थें। उन्होंने चांदमारी स्थित निवास पर बीते शुक्रवार 6 अप्रैल की संध्या अंतिम सांसें लीं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव केसरिया थाना के कढ़ान में उनके हजारों चाहने वालों के समक्ष किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र बृज बिहारी सिंह ने दी।


जल संसाधन विभाग के मोतिहारी डिविजन से  1995 में अवकाश प्राप्त करने के बाद वे सामाजिक क्रिया कलापों में रम से गये थे। उनके एकबाल का ही नतीजा था कि उनका पौत्र रंजन कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह काफी कम उम्र में ही इस बार के पंचायत चुनाव-2016 में कढ़ान पंचायत के मुखिया चुने गये हैं। मुखिया रिंकू सिंह स्व राजा सिंह के बड़े पुत्र बृज बिहारी सिंह के बेटे हैं। स्व राजा सिंह अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। बड़े पुत्र बृज बिहारी सिंह के अलावा दूसरे पुत्र इंजीनियर विनय कुमार सिंह देशवाणी न्यूज नेटवर्क के एमडी के पद को सुशोभित कर रहे हैं। वे एल आइसी के जानेमाने अभिकर्त्ता भी हैं। तीसरे पुत्र आनंद कुमार सिंह का अपना व्यवसाय है।


श्री राजा सिंह के निधन पर  प्राख्यात सर्जन डॉ आशुतोष शरण, बिहार सरकार के मंत्री प्रमाद कुमार, मंत्री राणा रणधीर सिंह, डॉ निखिल शरण, हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक मोतिहारी के प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, एलआइसी के विकास पदाधिकारी अनिल कुमार वर्मा, पीएनबी के पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, बेतिया दैनिक जागरण के प्रभारी अनिल तिवारी, पूर्वी चम्पारण जर्नलिस्ट वेलफेयर के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, वरीय पत्रकार संजय कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार सुशील वर्मा, सचिव अरुण तिवारी, विनय कुमार परिहार, सुदिष्ट नारायाण ठाकुर मोतिहारी समहरणालय के पूर्व प्रधान लिपिक उमेश वर्मा, अमित कुमार गुड्डू, आबिद बिहारी, भाजपा नेता संजय सिंह व सहित दर्जनों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


-पैतृक गांव कढ़ान में होगा श्राद्धकर्म


पत्रकार इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने बताया कि श्राद्धकर्म 18 अप्रैल, बुधवार को पैतृक गांव कढ़ान में संपन्न होगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS