ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
परिजनों की बदसलूकी से नाराज जूनियर डॉक्टर गए हड़ताल पर, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2018 12:33:27 PM
परिजनों की बदसलूकी से नाराज जूनियर डॉक्टर गए हड़ताल पर, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

पटना। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर देर रात हड़ताल पर चले गये हैं। उन्होंने आपतकालीन सेवा भी ठप कर दी है। इससे आज सुबह मरीजों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वे अपनी इलाज नहीं होने के कारण परेशान नजर आ रहे हैं।

घटना का कारण मरीजों के परिजनों द्वारा डॉक्टरों के साथ बदसलूकी बताया जा रहा है। अस्‍पताल अधीक्षक तथा पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी  मौके पर पहुंच आंदोलनकारी डॉक्‍टरों को समझा रहे हैं। 

जानकारी अनुसार डायरिया पीडि़त मरीज को लेकर आए परिजनों ने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। इसके विरोध में रात से ही सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। पीजी डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे रात में ही अल्ट्रासाउंड कराने की मांग कर रहे थे, जबकि यह सुविधा रात में उपलब्‍ध नहीं है। 

डॉक्टरों ने बताया की इस बात की सूचना आलमगंज थाने में देर रात ही दी गई। सूचना मिलते ही एसआई समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने परिजनों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे पुलिस ने भी परिजनों का ही साथ दिया। इसी बात से नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि दोषी सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हो और वह डॉक्टरों से माफी मांगे। बदसलूकी करने वाले परिजनों की गिरफ्तारी हो। अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा की भी मांग की है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS