बिहार
नेपाल से लाया जा रहा डीजल भरा बोलोरो जब्त, एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2018 9:28:46 PMमोतिहारी। छौड़ादानों/अवध किशोर सिन्हा।
महुआवा एसएसबी बीओपी के जवानों ने शनिवार सुबह नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे डीजल लदे बोलेरो के साथ एक तस्कर को पकड़ा। डीजल तस्करी के आरोप गिरफ्तार की पहचान सेमरा के पास बेलवा बिजुलपुर गाँव का निवासी के रूप हुयी है। बोलेरो में कई बड़े गैलन में डीजल भरा पाया गया है।
कैम्प के इंसपेक्टर अभय सिंह ने बताया कि उसके जवानों ने ड्यूटी से लौटने के क्रम में बोलरो को रोका और गाड़ी को तस्कर समेत अपने कब्जे में ले लिया। जिसे छौड़ादानों कस्टम को सौप दिया गया है।
बतादें कि अभी बोर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। हर वाहन की सघन जांच जवानों द्वारा की जा रही है। लगभग बोर्डर सील कर दिया गया है।