ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश ने कई विकास योजनाओं का किया शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2018 5:00:38 PM
मुख्यमंत्री नीतीश ने कई विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

रोहतास। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर पहाड़ी के रेहल गांव में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उसके बाद वहां वनवासियों के बीच चौपाल लगायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रकृति से प्रेम है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से ही सबकुछ है और उन्हें जब भी वक्त मिलता है, वह इन जगहों पर समय बिताना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के लिए जिस गांव का चयन किया था, उसे कभी रेड कॉरिडोर के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब वहां विकास की रोशनी पहुंच रही है। 

 
गांव में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय में बनने वाले मिड डे मिल के खाने को सोलर ऊर्जा से बनाने की योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब कैमूर पहाड़ी इलाके में बसे हुए गांव बिजली की रोशनी से रौशन होंगे। उन्हें अब दिये और ढिबरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने बिजली पहुंचने के बीच आने वाली सभी दिक्कतों को दूर कर लिया गया है। सीएम ने वहां के स्थानीय निवासियों की मांग पर कहा कि ऑल वेदर रोड का निर्माण भी बहुत जल्द किया जायेगा। सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ पर बसे लगभग एक दर्जन गांव और सैकड़ों टोलों में रहने वाली जनसंख्या को इसका लाभ मिलेगा। 
 
मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि इलाके में शिक्षा व्यवस्था के बेहतरी पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सचिव से वनवासियों के वन उत्पाद और जीविकोपार्जन के लिए उनके द्वारा बेची जाने वाली सामग्री को बाजार तक पहुंचाने में मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री ने वनवासियों के महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह को गठन करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री के साथ राजधानी पटना से पदाधिकारियों का अमला भी साथ गया था। जिसमें डीजीपी, मुख्य सचिव के साथ ऊर्जा मंत्री भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि रेहल वहीं गांव है, जहां 16 वर्ष पूर्व नक्सलियों ने तत्कालीन डीएफओ संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS