बिहार
लालू से मिलने एम्स पहुंचे अखिलेश यादव और शत्रुघ्न सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2018 2:58:39 PMनई दिल्ली। चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को विशेष इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। लेकिन रांची के रिम्स अस्पताल की तरह दिल्ली एम्स में भी मिलने की दौर चल रही रहा है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उनसे मिलने अस्पताल में पहुंचकर लालू का हालचाल जाना। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।
इससे पहले लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती थे, बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भेजा गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची के रिम्स में जाकर भी लालू की तबियत का हाल जाना था। कुछ दिन पहले ही केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एम्स जाकर लालू यादव से मुलाकात की और उनकी तबियत के बारे में हालचाल पूछा था।
कुछ दिन पहले ही रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एम्स जाकर लालू से मुलाकात की थी जिसके बाद राजनीति अटकलों का दौर शुरू हो गया था। बता दें चारा घोटाला के मामले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया था।
एम्स के एक चिकित्सक ने बताया, ‘उनकी हालत स्थिर है। उन्हें दोपहर में यहां लाया गया। उनके रक्त में शुगर की मात्रा थोड़ी बढ़ी हुई है और उनके गुर्दे में संक्रमण है।’ उन्होंने बताया कि लालू को मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।