ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल बने बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 3:06:41 PM
वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल बने बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी

पटना। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन का क्रम जारी है। इस बदलाव का प्रभाव बिहार में भी देखने को मिला है। शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस ने बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया है। शक्ति सिंह गोहिल अब सीपी जोशी का स्थान लेंगे।  कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। गोहिल गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।

 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के करीबी गिरीश चंदूकर को गोवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गिरीश को अध्यक्ष बनाने की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। गिरीश इससे पहले कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी रह चुके हैं। पिछले विधानसभा उपचुनाव में वह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। गिरीश को राहुल गांधी की टीम का सदस्य माना जाता है और अब उनको एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।
 
बिहार के अलावा उत्तराखंड के प्रभारी भी बदले गए। राहुल गांधी ने अनुग्रह नारायण सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है।
 
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बिहार कांग्रेस को उस समय सियासी बवंडर से जूझना पड़ा था, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में चार नेताओं ने जेडीयू ज्वाइन करने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव की सरगर्मी तेज हो गई थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS