ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
गिरिराज सिंह ने बिहार में भड़की हिंसा के लिए राजद को जिम्मेदार ठहराया
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2018 7:49:12 PM
गिरिराज सिंह ने बिहार में भड़की हिंसा के लिए राजद को जिम्मेदार ठहराया

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में भड़की हिंसा के लिए राजद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राजद के द्वारा इस दंगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश के द्वारा हिंसा पर दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करते हैं लेकिन सांप्रदायिकता की परिभाषा समझनी होगी।

 
यह बयान गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में खादी उद्योग द्वारा आयोजित खादी मेले का उद्घाटन करने के दौरान दिया। इस कार्यक्रम में पूरे राज्य से 100 के लगभग स्टॉल लगाए गए जिसमें खादी कपड़ों के अलावा कच्चे धागे का निर्माण, सीप के बटन, मधुमक्खी पालन सहित कई तरह के लघु उद्योगों का प्रदर्शन किया गया। 
 
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राजद और कांग्रेस पर बिहार में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार उनके प्रयासों को कभी कामयाब होने नहीं देगी। वह राज्य का माहौल खराब करने वालों को नहीं बख्शेंगे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS