बिहार
उपमुख्यमंत्री मोदी राजद के साथ ही राहुल गांधी पर जमकर किया प्रहार
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2018 11:23:30 AMपटना। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट के जरिए राजद पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद जिस संविधान की रक्षा की बात करते ये बातें सिर्फ उसका खोखलापन दर्शाता है।
मोदी ने कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद का इलाज कहां हो और वह जेल से किस वाहन के द्वारा देश के किस अस्पताल में जाएंगे, यह सारे फैसले विशेष अदालत की निगरानी में हो रहे हैं। राजद के लोग अदालत के फैसले पर राजनीतिक नजरिए से बयानबाजी कर न्यायपालिका के प्रति दुराग्रह और संदेह का वातावरण पैदा कर रहें हैं।
उपमुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डाटा लीक मामले में फंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका के लंदन स्थित दफ्तर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां कांग्रेस के चुनाव चिन्ह वाला पोस्टर लगा दिख रहा है। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि देश के चुनाव में विदेशी एजेंसी के हस्तक्षेप का सहारा किसने लिया?