ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राबड़ी, तेजस्वी और तेजप्रताप से मिल शत्रुघ्न सिन्हा जताई संवेदना
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2018 10:41:24 AM
राबड़ी, तेजस्वी और तेजप्रताप से मिल शत्रुघ्न सिन्हा जताई संवेदना

पटना। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के प्रति उपजे प्रेम आज-कल मीडिया सूर्खियों में इस तरह छाए हुए है। इन दिनों चारा घोटाले मामले में रांची के विरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की तवीयत खराब होने के कारण इस समय रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती है। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से पहले तो यादव से अस्पताल में जाकर मिल उनकी खुले दिल से तारीफ की। बाद में भाजपा सांसद ने लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर जाकर राबड़ी देवी बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव से मुलाकात की। 
 
 
भाजपा सांसद का लालू परिवार से मिलना राजनीति गलियारों में कई अर्थ निकाले जा रहें है। प्रदेश में हुए लोकसभा उपचुनाव में जहानाबाद िवधानसभा सीट पर आरजेडी को मिली जीत के बाद बिहार की राजनीति में भाजपा और नीतीश पार्टी के खिलाफ विसात बिछने लगी है। अब चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा मिलने के  बाद बिहार में लालू परिवार के प्रति संवेदनाओं की लहर में बिहार की जनता मेन उठने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा से नराज चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपने नए जगह की तलाश में है और इसलिए लालू परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। 
 
 
अस्पताल में लालू से मिलने गए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा भी साथ थे। लालू से मिलकर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी खूब प्रशंसा की और कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद भी साथ है। साथ ही जल्द ही स्वस्थ होने की आशा जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि जेल में जल्द ही इंसाफ भी मिलेगा। शत्रु ने कहा कि लालू प्रसाद जमीन से जुड़े नेता है और उनसे शुरू से हूी घनिष्ठ संबंध रहा है, हम लोग एक परिवार की तरह है।
 
 
रांची के रिम्स अस्पताल में लालू यादव से मिल  भाजपा सांसद सिन्हा सीधे  लालू के पटना स्थित उनके घर गए और वहां उनकी पत्नी राबड़ी देवी और लालू के दोनों बेटे तेजस्वी यादव तथा तेजप्रताप से मुलाकात की। मिली सूत्रों के अनुसार लगभग एक घंटे के अधिक चली इस मुलाकात में शुत्रघ्न सिन्हा ने बिहार की राजनीति पर भी चर्चा की। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS