बिहार
अश्विनी चौबे के बेटे की बढ़ी मुसीबतें, गिरफ्तारी वारंट हुई जारी
By Deshwani | Publish Date: 25/3/2018 11:52:52 AMभागलपुर। भागलपुर में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प का मामला लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत सहित नौ लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि, बीते शनिवार को भागलपुर में हिंदू नववर्ष के दौरान शोभायात्रा निकाली गई थी जिसमें दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग भी घायल हो गए थे। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
दूसरी तरफ अर्जित शाश्वत ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है प्रशासन अपनी गलतियों को छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी अपने बेटे के पक्ष में सफाई देते हुए कहा था कि उनके बेटे अगर दोषी पाए जाते हैं तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।