ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पटना में सम्राट अशोक जन्माटमी महोत्सव, निकली भव्य झांकी व शोभा यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 7:58:47 PM
पटना में सम्राट अशोक जन्माटमी महोत्सव, निकली भव्य झांकी व शोभा यात्रा

पटना। महान सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव 2018 के अवसर पर शनिवार की सुबह अशोक किला, कुम्हरार पार्क, पटना से भारतीय बौद्ध महासभा की बिहार शाखा द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जो गौतम बुद्ध विहार, दारोगा राय पथ पटना पहुंच कर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में सम्राट अशोक कालीन भव्य झाँकी, बैंड बाजा, ढ़ोल तासा बौद्ध भिक्खु संघ, स्कूली छात्र-छात्रा, मोटर साइकिल सवार एवं देश भर से पधारे शाक्य वंश के अतिथि के साथ बड़ी संख्‍या में नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा, बिहार शाखा के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा कि महान सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी 24 मार्च को ‘दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया’ बिहार शाखा के नेतृत्व में सम्राट अशोक फाउंडेशन, अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत), लार्ड बुद्धा चेरिटेबुल ट्रस्ट, ऑल इण्डिया भिक्खु संघ, अखिल भारतीय सम्राट अशोक विचार मंच एवं समता सैनिक दल आदि संगठनों के सहयोग से किया गया है। वहीं, इस शोभायात्रा में नागमणि कुशवाहा, संजय भूषण, शक्ति कुमार सोलो, मुकेश कुमार, किशोर कुमार कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, पिंटू मेहता, हरि ओम  कुशवाहा, रविशंकर कुशवाहा समेत बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS