बिहार
सीएम नीतीश से मिले अमेरिकी राजदूत, विकास कार्यों की सराहना
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 6:39:39 PMपटना। भारत में अमेरिका के राजदूत केनिथ जस्टर ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमेरिकी राजदूत को बिहार में हो रहे विकास कार्यों एवं सात निश्चय योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जस्टर ने बिहार में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। अमेरिकी राजदूत ने मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव कारखाना के संदर्भ में भी चर्चा की। सीएम नीतीश कुमार ने जस्टर को चम्पारण सत्याग्रह अंगवस्त्र एवं अशोक स्तम्भ प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं, केनिथ जस्टर ने नीतीश कुमार को भी उपहार भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।