बिहार
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बिहार दिवस कार्यक्रम का किया उद्धाटन
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2018 5:34:11 PMपटना। आज बिहार का 106वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पटना पहुंचे हैं। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्धाटन किया। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।
इस उपलक्ष्य पर उनके साथ बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। राज्य के विभिन्न जिलों में बिहार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वेंकैया नायडू की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।