बिहार
अस्पताल की लापरवाही के कारण महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2018 4:08:37 PMसहरसा। बिहार में सहरसा जिले के एक अस्पताल में टॉर्च की सहायता से एक महिला का अॉपरेशन किया गया। अॉपरेशन उचित तरीके से ना होने के कारण महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला रुबी देवी का पांच दिन पहले सहरसा में मॉर्निग वॉक के दौरान पुलिस वैन से एक्सीडेंट हो गया था। अस्पताल लाने पर बिजली ना होने के कारण टॉर्च की रोशनी में महिला का अॉपरेेशन किया गया। महिला की खराब हालत को देखते हुए उसे पटना के निजी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक महिला के परिजनों द्वारा लगातार अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। परिवार द्वारा प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की मांग की जा रही है।