बिहार
बिहार का स्थापना दिवस की मोदी ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2018 12:25:56 PM पटनाः बिहार आज अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष्य पर बिहार के विभिन्न-विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मुख्य समारोह का उद्धाटन पटना के गांधी मैदान में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही देश के विकास में बिहार के लोगों का योगदान अमूल्य रहा है। पीएम मोदी द्वारा बिहारवासियों को शुभकामनाएं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें धन्यवाद कहा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजकुमार सिद्धार्थ को गौतम बुद्ध और मोहनदास को महात्मा गांधी बनाने वाले बिहार के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।