बिहार
भाजपा ने अररिया में 6605 वोटों से बनाई बढ़त
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 1:26:09 PMपटना। बिहार में उपचुनाव की तीनों सीट पर मतगणना जारी है। इन तीनों सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अररिया में भाजपा ने 6605 वोटों से बढ़त बना ली है। अररिया में भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सिंह को 100380 वोटें मिली हैं। जहानाबाद में राजद 8964 वोटों से आगे चल रहा है और भभुआ में भाजपा 6523 वोटों से आगे चल रही है।
अररिया के डीएम हिमांशु शर्मा ने कहा कि 3 से 4 बजे तक मतगणना का काम पूरा हो जाएगा। वहीं शुरुआती रूझान में अररिया में राजद उम्मीदवार सरफराज आलम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं। वहीं भभुआ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पिछड़ रहा है।
जहानाबाद विधानसभा सीट पर पहले राउंड में जेडीयू प्रत्याशी अभिराम शर्मा से राजद उम्मीदवार सुदय यादव आगे चल रहे हैं। यहां सुदय और अभिराम में कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं कैमूर विधानसभा सीट पर चल रही मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडे ने शुरुआती रूझान में लीड बना ली है। जानकारी के अनुसार, एसएस कॉलेज जहानाबाद को मतगणना केंद्र बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 टेबलों पर मतगणना हो रही है जो कुल 26 राउंड तक चलेगी।
बता दें कि बिहार में अररिया से लोकसभा और जहानाबाद व भभुआ से विधानसभा उपचुनाव करवाए गए हैं। इन उपचुनावों में कुल 38 उम्मीदवारों ने भाग लिया। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।