बिहार
मधुबन में 72 साल के वृद्ध की गला रेतकर हत्या, घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2018 8:19:50 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मधुबन थाने के भगवानपुर में एक 72 साल के वृद्ध की सोमवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई । मृतक का नाम जनक सिंह बताया गया है। जनक सिंह अपनी पत्नी के साथ घर में सोये हुए थे। इस बीच अपराधियों ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दे दिया। मृतक की पत्नी धानो देवी ने पुलिस को हत्यारों की संख्या करीब आधा दर्जन बतायी है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया है। मधुबन थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के कारणों की छानबीन चल रही है। जो भी इसमें शामिल हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जिस जनक सिंह की निर्मम हत्या हुई है, उनका अपना कोई संतान नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि हत्या का कारण कही सम्पति पर कब्जा करना तो नहीं है।
दूसरी घटना मधुबन थाने के सिरोली गांव में लालधारी राय की गला रेतकर घायल कर दिया गया। उसकी नाक पर भी जख्म का निशान पाया गया है । घायल को मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।