बिहार
फेनहारा में ससुराल आए युवक की जहर देकर हत्या, ससुराली फरार
By Deshwani | Publish Date: 12/3/2018 5:30:25 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
फेनहारा थाना के गैवंदी गांव स्थित ससुराल गये युवक की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक देवेन्द्र राय, लखौरा थाने के बरवा गांव का निवासी था। पुलिस पड़ताल में जहर खिलाकर हत्या की बात सामने आयी है। ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं। मृतक की पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवेन्द्र ने तीन वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद बेबी देवी से अंतरजातीय विवाह किया था। पुलिस हत्या का कारण पारिवारिक कलह मान रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गांव के लोगों से यह भी पता किया जा रहा है कि वह कब आया था। शादी के बाद ससुराल वालों से उसका संबंध कैसा था। उसने खुद से ज़हर खाया या खाने में किसी ने मिला दिया।