बिहार
अभिनेता अमित जॉन अपनी दोस्त संग परिणय सूत्र में बंधे
By Deshwani | Publish Date: 12/3/2018 5:27:53 PM पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
राम बनइलन जोड़ी फेम भोजपुरी अभिनेता अमित जॉन परिणय सूत्र में बंध गए। दर्जनों भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके अमित जॉन का पहला हिंदी एल्बम गणपति जल्दी आओ था, जिसने अमित को रूपहले पर्दे पर पहचान दिलाई थी। अमित मूलतः बिहार के शिवहर जिले के हिरौता दुम्मा के निवासी हैं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अमित दो भाइयों में छोटे है और एक छोटी बहन है! अमित के पिता बिज़नेस मैन हैं। उन्होंने अपनी परिचित एवं दोस्त मधु कुमारी के साथ 9 मार्च को आदर्श विवाह कर मिसाल कायम की। मधु कुमारी मूलतः बेगूसराय की निवासी हैं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से पीजी किया है। यह शादी मधु के गांव के एक मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। जिसमें दोनों परिवारों ने बिहार सरकार के दहेज विरोधी अभियान के तहत दहेज न लेने और देने के वचन को निभाया। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्यों द्वारा दाम्पत्य जीवन को सुखमय निभाने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए फिल्म पीआरओ कुन्दन कुमार, मनोज यादव, निर्देशक के सुजीत, सतीश सहनी, अभिनेता नील सिंह, राजीव चाचाण, कुमार धनंजय, निर्देशक सुधांशु रंजन, प्रशांत परासर, गोविंद कुमार ने शुभकामना दी है।