ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दो गुटों में अवैध बालू उठाव को लेकर विवाद, गोली चली
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 4:59:12 PM
दो गुटों में अवैध बालू उठाव को लेकर विवाद, गोली चली

 नाथनगर। अवैध बालू उठाव को लेकर कजरैली इलाके में दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हो गयी। वर्चस्व को लेकर शनिवार रात दो बालू तस्कर गुट आमने-सामने आ गये। इस दौरान दोनों ओर से करीब 50 राउंड गोली चली। गोली चलने से पूरा इलाका थर्रा उठा। 

 
 घटना की जानकारी पाकर कजरैली थाना प्रभारी कौशल भारती दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन छापेमारी भी की। सौखड़ गांव के पास से कजरैली, सजौर व मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र को छूते हुए अंधरी नदी गुजरी है। इससे  बालू माफिया धड़ल्ले से अवैध बालू उठाव करते हैं।
 
अवैध बालू उठाव को लेकर सौखड़ और भतोड़िया के माफिया के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद का कारण वर्चस्व है। सौखड़ के लोग इस जगह पर अपनी मनमानी चलाना चाहते हैं। जबकि भतोड़िया वाले उसे अपना इलाका मानते हैं। इसी में दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष नदी पर पहुंच कर फायरिंग करने लगे। इस दौरान करीब 50 राउंड गोली चली। गोली चलने से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस की आने की सूचना मिलते ही अपराधी भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी कौशल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बालू माफियाओं को गिरफ्तार किया जायेगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS