बिहार
अपराधियों के हौसले बुलंद, सेना के जवान को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 11:46:38 AMपटना। बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहें हैं कि वह सरेआम बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहें हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना सासाराम जिले की है, जहां रविवार को जम्मम में पदस्थापित भारतीय सेना के जवान अरूण कुमार बाइक से चिरैडाटांड पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान पुल पर कुछ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के चलते जवान को गोली मार दी।
बता दें कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अपराधियों की जांच में जुट गई है।