मोतिहारी
संग्रामपुर में जांच को गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने किया हमला, दो धराए
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 6:40:01 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जलहा गांव में मारपीट कर रुपया छीनने व सोने की चेन लूट मामले की जांच करने गई पुलिस टीम हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने ही लाठी-डंडे से हमला कर दिया। अनुसन्धानकर्ता दारोगा विपिन कुमार सिंह व एक सैप जवान जख्मी हो गए। दोनों का इलाज पीएचसी संग्रामपुर में किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों हमलावरों जोखू मियां व हरेंद्र भगत को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कांड के अनुसन्धानकर्ता विपिन कुमार सिंह ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों सहित कई अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस टीम पर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।