बिहार
अररिया के समीप सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 6:23:56 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज अररिया जिले के जोकीहाट में मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान गड्ढे में गिरने से घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। दुर्घटना में उन्हें हल्की चोट आयी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अररिया लोकसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज दोपहर में पार्टी की ओर से मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन कार्यकर्ताओं ने किया था। इस दौरान उनकी मोटर साइकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। इससे उनको चोट आयी। इलाज के बाद उन्होंने जोकीहाट में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित भी किया।