बिहार
पप्पू यादव चुनाव प्रचार के दौरान हुए हादसे के शिकार, अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 4:47:49 PMअररिया। बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को उपचुनावों के चलते अररिया में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया जिसमें वह घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अररिया के जोकीहाट के पास चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव मोटरसाइकिल जुलूस के काफिले के साथ दस फीट नीचे गड्ढे में गिर गए। इस हादसे के चलते उन्हें काफी चोट लगी।
समर्थकों द्वारा पप्पू यादव को गड्ढे से निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।