ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में भारतीय जाली करेंसी के साथ नेपाल के दो गिरफ्तार, आईएसआई से संबंध का पता लगा रही पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2018 11:37:15 PM
रक्सौल में भारतीय जाली करेंसी के साथ नेपाल के दो गिरफ्तार, आईएसआई से संबंध का पता लगा रही पुलिस

जाली नोट के साथ दो नेपाली युवक रक्सौल पुलिस के गिरफ्त में।

अनिल कुमार।

रक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के मुख्य पथ से दो नेपाली युवकों को छह हजार रुपये भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनो युवक जाली नोट के अंतराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े बताये जाते हैं। पुलिस का कहना है कि ये पाकिस्तान से मंगाए गए जाली नोट की खेप को खपाने की जुगत में थे। जाली नोटों के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार दोनों नेपाली नेपाली नागरिक हैं और दोनों की पहचान सुभाष लामा व हरि बहादुर उर्फ कृष्ण बहादुर के रूप में की गयी है।
इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस नेपाल पुलिस संपर्क साधकर दोनों गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। रक्सौल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। रक्सौल -बीरगंज में किन लोगों के साथ इनकी इनके तार जुड़े हुए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनके तार पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने आशंका से इंकार नही किया जा सकता है।
इस बारे में रक्सौल थानाध्यक्ष  उग्रनाथ झा ने बताया कि दोनों नेपाली युवक शहर के मुख्य पथ पर दुकानों में खरीददारी के बहाने उस नकली रुपये चलाने की फिराक में थे।इसी बीच उन्हें पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एक होटल के पास दबोच लिया गया।
दोनो युवक नेपाल के हैं ।जिनकी पहचान बारा जिला के निजगढ़ अंतर्गत रंगिया बस्ती निवासी हरिबहादुर  उर्फ कृष्ण बहादुर तथा दूसरे की पहचान मकवानपुर जिला के हेटोडा वार्ड 3 निवासी सुभाष लामा के रूप में की गई है।दोनों युवकों के पास से कुल छह हजार जाली रुपये बरामद हुए।सभी नोट एक सौ के हैं। दोनों  2800 और 3500 रुपये अपने पास छुपा कर रखे हुए थे। इनलोगों ने पूछताछ में कई लोगो के नाम का खुलासा किया है। जो इस धंधे से ताल्लुक रखते है,जिनकी छापामारी शुरू कर दी गई है। एजेंसीयो ने इनसे पूछ ताछ सुरू करदी है। रक्सौल पुलिस नेपाल के पदाधिकारियों और पुलिस से भी इनके बारे में जानकारी खंगालने  के लिए संपर्क कर रही है।                                                           
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS