मोतिहारी
फेनहारा में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काटी, गिरफ्तारी के डर से फरार
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 7:01:20 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
फेनहारा थाने के मड़पा मोहन गांव में पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर पत्नी की जान ले ली। घटना मंगलवार की रात की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजकुमार साह ने अपनी पत्नी उर्मिला देवी(28) की गला काट कर हत्या कर दी। बीती रात घटना को अंजाम देने के बाद इलाज के बहाने ससुरालवाले महिला को मधुबन अस्पताल ले गए। अस्पताल से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को मधुबन अस्पताल से बरामद कर लिया। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस मामले में मृतका के ससुर अर्जुन साह व ननद से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि राजकुमार ने आखिर उसकी हत्या इतनी बर्बरता से क्यों की।