बिहार
सुगौली में अपने ही परिवार के सदस्य ने किया तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2018 8:04:09 PMशिवेश झा। सुगौली
थाना के एक गांव में तीन वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार एक मासूम के साथ उसके अपने हीं परिवार के एक सदस्य ने बहला फुसलाकर घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता रोते बिलखते घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता को इलाज के लिए स्वाथ्य केन्द्र ले गये। जहां चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डॉ समीर सिन्हा ने बताया कि बच्ची की गंभीर स्थिति देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।