ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुख्यमंत्रियों में नीतीश कुमार भी हैं करोड़पति
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 3:36:59 PM
मुख्यमंत्रियों में नीतीश कुमार भी हैं करोड़पति

पटना। 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म', एडीआर ने देश के 31 मुख्यमंत्रियों से संबंधित एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इन मुख्यमंत्रियों पर दर्ज क्रिमिनल केस और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि देश के 11 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ क्रिमिनल केस चल रहे हैं।

 
एडीआर की इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के अधिकतर मुख्यमंत्री करोड़पति हैं, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एडीआर की सूची में 22वें पायदान पर हैं। नीतीश कुमार के पास करीब एक करोड़ 71 लाख 29 हजार 264 रुपये की संपत्ति है, जिसमें चल संपत्ति 84 लाख 18 हजार पांच सौ 95 रुपये की है। वहीं, अचल संपत्ति 87 लाख 10 हजार 669 रुपये की है।
 
इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं और त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार सबसे गरीब मुख्यमंत्री बताए गए हैं। वे करोड़पति नहीं बल्कि उनके पास मात्र 26 लाख रुपये की संपत्ति है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS