ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 7:21:27 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

चिरैया। अर्चना रंजन


 भारतीय जनता पार्टी ढाका के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को शिवहर सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान साह के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में ढाका जिलाध्यक्ष ने कहा कि चिरैया मंडल की पावन धरती पर संगठन की विचारधारा को आप सभी के बीच रखने का मौका मिला है। उन्होंने एनडीए सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ हीं सभी उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अपने-अपने गांवों में बताने का आग्रह किया। वहीं 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस मनाया जाने की भी बात कही। यह कार्यक्रम प्रखंड के सभी बूथों पर मनाया जाएगा। वहीं चिरैया भाजपा मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह ने श्री प्रसाद को विश्वास दिलाया कि हमारे सभी कार्यकर्ता, सदस्य व पदाधिकारीगण पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस पूरी धूमधाम से मनाएंगे। मौके पर शिवहर सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान साह, विधायक प्रतिनिधि संजय प्रसाद, चिरैया भाजपा मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, शिकारगंज मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, पर्व मुखिया राकेश कुमार, देवलाल सहनी, अजय साह, जयराम प्रसाद निषाद, रमाकांत सहनी, सूर्यनारायण प्रसाद, छोटेलाल शर्मा आदि दर्जनों नेता, कार्यकर्ता, सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS