ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
विवाह हो तो ऐसा: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूजे के हुए सैकड़ों जोड़े, की नई जिंदगी की शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2018 9:25:38 PM
विवाह हो तो ऐसा: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूजे के हुए सैकड़ों जोड़े, की नई जिंदगी की शुरुआत

- कुरान की आयतों के बीच मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह, एक ही जगह संपन्न हुआ वैवाहिक कार्यक्रम
- लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा होमगार्ड मैदान, विवाह स्थल पर उमड़ी भीड़


मोतिहारी। सचिन कुमार सिंह
नगदाहां सेवा समिति द्वारा रविवार को एक अनोखे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने एक-दूजे का हाथ थामा। जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। अपनी जिंदगी को एक नई शुरुआत दी। यह विवाह समारोह शहर के होमगार्ड मैदान में हुआ। जहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। काफी खूबसूरती से सजाए गए मंच कम मंडप में एक तरफ वैदिक मंत्रोच्चार गूंज रहे थे तो दूसरी तरफ कुरान की आयतें पढ़ी जा रही थीं। गंगा-जमुनी तहजीब व सामाजिक समरसता की इससे बड़ी मिसाल नहीं हो सकती। शहर का होमगार्ड ग्राउंड सुबह से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। बहुचर्चित 521 कन्याओं का सामूहिक विवाह ‘ एक विवाह ऐसा भी’ कार्यक्रम नगदाहां सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। मैदान में शहर का पूरा जनसमूह उमड़ पड़ा था। एक ही मंच से निकाह व विवाह दोनों हुआ। एक ओर जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू जोड़ों की शादी हो रही थी तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के बीच मुस्लिम जोड़ों का निकाह हो रहा था।
 शहर के नगर भवन से सज-धज कर निकली बारात
दूल्हों की बरात करीब एक बजे मोतिहारी नगर भवन से सज-धज व गाजे-बाजे के साथ निकली। आगे-आगे सेवा समिति के सदस्य चल रहे थे। पीछे से दूल्हा-दुल्हनों व इनके परिजनों की गाड़ियां थी।
बारात नगर थाना चौक, अस्पताल चौक होकर, राजाबाजार व कचहरी होते हुए होमगार्ड मैदान पहुंची। बारात में बड़ी संख्या में घोड़े व हाथी मौजूद थे।  इसकी अगुआई नगदाहां सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना गिरि कर रहे थे।
बारात दोपहर करीब तीन बजे होमगार्ड मैदान पहुंची जहां मौजूद हजारों लोगों ने इनका स्वागत किया। वर-वधू के बालिग होने संबंधी सारे कागजात रजिस्ट्रेशन के समय ही जमा करा लिए गए थे। देर शाम तक निकाह एवं विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके बाद सभी जोड़ों को समिति की ओर से नई गृहस्थी सजाने के िलए जरूरी सामान देकर विदा किया गया, जिसमें गैस चूल्हा से लेकर बिछावन, बेड से लेकर घरेलू उपयोग के कई सामान शामिल थे। इस अवसर पर समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभुतियों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर मौके पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, एएसपी हिमांशु शेखर गौरव, राकेश कुमार, रवीश मिश्रा, लालबाबू प्रसाद, मुकेश चौधरी, कर्मात्मा पांडेय, धर्मवीर प्रसाद, लोस प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव, नसीमा खातून, बिंटी शर्मा, रिपू सूदन तिवारी, रवि नारायण राय, चंद्र किशोर मिश्र, पियूष रंजन, डा. ओमप्रकाश, डा. खुर्शीद अजीज, गुलरेज शहजाद, मोहिबुल हक, पूर्व मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना, साधु शरण सिंह, संजय वर्मा, संजय कुमार,धर्मवीरजी, अवधेश प्रसाद, डा. लालबाबू प्रसाद,डा.पुष्पा किशोर, हाशिम जी, प्रभाष प्रताप सिंह, राजीव रंजन, रमेश पंडित, निखिल रंजन, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

                         

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS