बिहार
आदापुर के विशुनपुरवा में महज 60 रुपये के विवाद में किराना दुकानदार को चाकू घोंप मार डाला
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2018 8:16:33 PMरक्सौल। अनिल कुमार
आदापुर प्रखंड के विशुनपुरवा गांव में रविवार को महज 60 रुपये के लिए एक किराना दुकानदार की चाकूमार हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे स्थानीय सन्तोष ठाकुर अमीरी साह की किराना दुकान पहुंचा। सामान खरीदने के क्रम में लेन- देन को लेकर बात बढ़ गई और दोनों में बकझक हुई। विवाद महज 60 रुपये के लिए हुआ। इससे आक्रोशित सन्तोष ने अमीरी साह को चाकू मार बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को डंकन अस्पताल लाया गया। जहां िचकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने सन्तोष को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।