बिहार
बजट में बिहार के लिए कुछ नहीं: तेजस्वी
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2018 6:54:37 PMपटना (हि.स.)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि केन्द्रीय बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं ही। बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे पर कुछ भी नहीं मिला।
तेजस्वी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि क्या यही उनके लिए बिहार के विकास का डबल इंंजन है। उन्होंने कहा कि नीतीश की वजह से बीजेपी की केन्द्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मोदी सरकार ने धरातल पर कुछ नहीं किया है। सरकार सिर्फ कागजों और बातों के पकौड़े और जुमलों के बताशे उतार रही है।